---Advertisement---

Best 100+ Ghamand Shayari (घमंड शायरी )

Published On: December 29, 2025
---Advertisement---

शायरी दिल की आवाज़ होती है और जब बात घमंड की होती है, तो यह और भी गहरी और प्रभावशाली बन जाती है। Best 100+ Ghamand Shayari आपके लिए ऐसी शायरियों का खज़ाना लेकर आई है, जो न सिर्फ आपकी भावनाओं को बयां करती हैं बल्कि दूसरों पर भी गहरी छाप छोड़ती हैं। यहाँ आपको घमंड, अहंकार और आत्म-सम्मान पर लिखी गई बेहतरीन शायरियाँ मिलेंगी, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं या अपने दिल की बात कहने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप घमंड और शायरी के अनोखे मिश्रण को पसंद करते हैं, तो ये शायरियाँ आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। पढ़ें, महसूस करें और अपने अंदाज़ में दूसरों के सामने पेश करें।

Ghamand Shayari ( घमंड शायरी )

“सब कुछ जीता जा सकता है ‘संस्कार’ से,
और जीता हुआ हारा जा सकता है ‘अहंकार’ से।

ना इज्जत कम होती, ना शान कम होती।
जो बात तुमने घमंड में कही है,
वो बात हँस के बोली होती तो तुम्हारी खूब तारीफ़ होती!

अच्छी बात है कि आप अहंकारी हैं,
क्योंकि इसके रहते आप कभी
स्वयं को गलत होते हुए भी गलत नहीं समझेंगे।

न मेरा एक होगा, न तेरा लाख होगा,
न तारीफ़ तेरी, न मेरा मज़ाक होगा।
गुरूर न कर शाह-ए-शरीर का,
मेरा भी ख़ाक होगा, तेरा भी ख़ाक होगा।

वक्त तो सबका बदलता रहता है,
इस पर घमंड क्या करना।
कुर्सी तो वही रहेगी,
बस आने-जाने वाले लगे रहेंगे।

जिनमें कुछ नहीं होता,
उनमें घमंड बहुत होता है।

अगर रिश्तों को निभाना है,
तो झुकना सीखो।
क्योंकि इंसान अकड़ता तो मरने के बाद है।

मत कर इतना घमंड,
बहुत पछताएगा।
एक दिन खुद ही अपनी नज़रों में गिर जाएगा!

चुभता तो बहुत कुछ मुझको भी है,
तीर की तरह…!!!
मगर ख़ामोश हूँ,
अपनी तक़दीर की तरह…!!

वो छोटी-छोटी उड़ानों पे गुरूर नहीं करता है,
जो परिंदा अपने लिए आसमान ढूँढ़ता है।”

Ghamand Ki Shayari

“अगर घमंड की कीमत मालूम करनी है,
तो इसे OLX पर डाल दो,
देखते हैं कितने खरीदार मिलते हैं।

घमंड किस बात का है जनाब,
आज मिट्टी के ऊपर हैं,
तो कल मिट्टी के नीचे होंगे।

घमंड से आदमी फूल सकता है,
फल नहीं सकता।

गुरूर के भी अजब किस्से हैं,
आज मिट्टी के ऊपर,
कल मिट्टी के नीचे।

यूँ मुझे ऐसे और सब्र न करवा,
तेरी राह देखते कोई मेरी कबर ही न तैयार करवा दें…!

ज़रूरत तोड़ देती है इंसान के घमंड को,
अगर न होती मजबूरी तो हर बंदा खुदा होता।

कभी किसी चीज़ का घमंड आ जाए,
तो शमशान का एक चक्कर लगा आना,
तुम से बेहतर लोग वहाँ राख बने पड़े हैं।

सुंदर दिल वाले से प्यार करना चाहिए,
अक्सर खूबसूरत चेहरे के पीछे
घमंड छिपा होता है।

मेहनत करने वाले व्यक्ति को घमंड नहीं होता।

अगर ज्यादा ही घमंड है,
तो एक बार शमशान जाकर जरूर आना,
देख लेना, तुमसे भी ज्यादा हैसियत वाले वहाँ राख में पड़े हैं।”

Ghamand Par Shayari

“बोल दिया होता तुम्हे दर्द देना है,
ऐ ज़िंदगी, मोहब्बत को बीच में लाने की क्या ज़रूरत थी।

रूबरू होने की तो छोड़िये,
लोग गुफ्तगू से भी कतराने लगे हैं,
गुरूर ओढ़े हैं रिश्ते, अपनी हैसियत पर इतराने लगे हैं।

मुझे घमंड था अपने चाहने वालों का इस दुनिया में,
वक्त क्या पलट गया, सब की असलियत सामने आ गई।

तोड़ना ही है अगर तो घमंड तोड़ना,
रिश्तें तो गलतफहमी में भी टूट जाते हैं।

आसमा इतनी बुलंदी पे जो इतराता है,
भूल जाता है कि जमीन से नजर आता है।

वो छोटी-छोटी उड़ानों पे गुरूर नहीं करता है,
जो परिंदा अपने लिए आसमान ढूँढ़ता है!

यूँ बदस्तूर जीना जारी तो रहा…
लेकिन… तू नहीं… फ़िज़ा नहीं… बयां नहीं… निशां नहीं…

ना इतराओ इतना,
बुलंदियों को छूकर,
वक्त के सिकंदर पहले भी कई हुए हैं।
जहाँ होते थे कभी शहंशाह के महल,
देखे हैं वहीं, अब उनके मकबरे बने हुए हैं।

घमंड किसी का नहीं रहा!
टूटने से पहले गुल्लक को भी लगता था, सारे पैसे उसी के हैं।

घमंड में हस्तियाँ और तूफ़ान में कश्तियाँ,
अक्सर डूब जाया करती हैं, जनाब।”

Ghamand Status In Hindi

“केवल अहंकार ही ऐसी दौड़ है,
जहाँ जीतने वाला हार जाता है।

घमंड तो उस इंसान को भी नहीं होता
जब कोई अवॉर्ड जीतता है,
तो वह भी झुक कर लेता है।

मैं एक हाथ से सारी दुनिया के साथ लड़ सकता हूँ,
बस मेरा दूसरा हाथ तेरे हाथ में होना चाहिए!!

चेहरे पर हंसी छा जाती है,
आँखों में सुरूर आ जाता है,
जब तुम मुझे अपना कहते हो,
मुझे खुद पर गुरूर आ जाता है।

ना इज्जत कम होती, ना शान कम होती,
जो बात तुमने घमंड में कही है,
वो बात हँस के बोली होती तो तुम्हारी खूब तारीफ़ होती।

मुझसे किसी का दिल नहीं तोड़ा जाता,
पर हाँ, घमंड तोड़ने का हुनर है मुझमें।

चाय के शौकीन हो तो क्या,
यूँ बात-बात पे उबालना अच्छा तो नहीं।

अपने अंदर अहंकार जैसी चीज का प्रवेश भी ना होने दें,
क्योंकि वक्त के साथ-साथ झील का पानी भी कम हो जाता है।

भटके हुए फिरते हैं कई लफ़्ज़ जो दिल में,
दुनिया ने दिया वक्त तो लिखेंगे किसी दिन।

खुद को बुरा कहने की हिम्मत नहीं,
इसलिए वो कहते हैं ज़माना ख़राब है।”

Ghamand Quotes In Hindi

“ना इतराओ इतना, बुलंदियों को छूकर,
वक्त के सिकंदर पहले भी कई हुए हैं।
जहाँ होते थे कभी शहंशाह के महल,
देखा है वही, अब उनके मकबरे बने हुए हैं…

घमंड नहीं मुझे खुद पर,
बस कुछ रिश्तों ने खामोश रहना सिखा दिया।

अपने किरदार का किरायेदार कभी गुरूर को मत बनाना,
नहीं तो तुम उसके नहीं, वो तुम्हारा मालिक बन जाएगा।

ज़रूरत तोड़ देती है इंसान के घमंड को,
अगर न होती मजबूरी तो हर बंदा खुदा होता!

मुझे तलाश है जो मेरी रूह से प्यार करे…
वरना इंसान तो पैसों से भी मिल जाया करते हैं…

मैंने उनका गुरूर कुछ ऐसे तोड़ दिया,
आँखों को चूमा उनकी, और होठों को छोड़ दिया।

लगता है तुमने खुद को मेरी नज़रों से देख लिया,
तभी तो इतना घमंड लिए घूम रहे हो।

उनके जेहन में घमंड का आना लाज़मी था,
हमने प्यार ही इस कदर किया था।

मुझे घमंड था कि मेरे चाहने वाले बहुत हैं इस दुनिया में,
बाद में पता चला कि सब चाहते हैं अपनी ज़रूरत के लिए।

खुद के अंदर भी सबसे अलग एटीट्यूड रखना चाहिए,
क्योंकि लोग ईगो में ज्यादा रहते हैं।”

2 Lines Ghamand Shayari

“लो सनम, मैं आ गया तेरे शहर में,
दुनिया दुश्मन बना ली मैंने तेरे प्यार में..!”

“जिसके पास कुछ नहीं होता है,
उसको घमंड ज़्यादा होता है।”

“लोहे को कोई खराब नहीं कर सकता,
पर उसका खुद का ज़ंग उसे खराब कर देता है।
वैसे ही इंसान को उसका घमंड बर्बाद कर देता है।”

“सब जानते हैं उसका घमंड एक दिन मिट जाएगा,
फिर भी लोग कहते हैं जो होगा, देखा जाएगा।”

“यदि सफल होना चाहते हो,
तो पहले घमंड का नाश कर डालो।”

“कहीं का गुस्सा, कहीं की घुटन उतारते हैं,
गुरूर ये कि हम काग़ज़ पे फ़न उतारते हैं।”

“न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता,
जो गुस्से में कहा, वही हँस के कहा होता।”

“घमंड और पेट ये दोनों एक हद तक ही बढ़ने चाहिए,
अगर दोनों बढ़ जाएँ,
तो इंसान चाहकर भी अपनों को गले नहीं लगा सकता।”

“बहुत घमंड भी था मुझे तुम्हारा होने का,
पर घमंड था ना,
एक दिन टूटना ही था।”

Ghamand Shayari Images

“घमंड एक ऐसी दीमक है,
जो आपके सभी रिश्तों को खा जाएगी।”

“गुरूर में आकर किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है,
माफ़ी माँगकर वही रिश्ता निभाया जाए।”

“मैं अंधेरा हूँ तो अफ़सोस क्यों करूँ…?
मुझे गुरूर है, रोशनी का वजूद मुझसे है..!!”

“तेरी अकड़ दो दिन की कहानी है,
मेरा गुरूर तो खानदानी है।”

“किस बात का बंदे तुझे गुरूर है,
कि पैसा और शोहरत चारों ओर है।
एक दिन ये सब कुछ छूट जाएगा,
तब तू किस बात का घमंड दिखाएगा।”

“हम खुदा से उस शख़्स को पाने की दुआ कर बैठे हैं,
जिसे खुद के होने पे ही इतना घमंड है।”

“खुदा जब हुस्न देता है,
तो नज़ाकत आ ही जाती है।”

“वो छोटी-छोटी उड़ानों पे गुरूर नहीं करता है,
जो परिंदा अपने लिए आसमान ढूँढ़ता है!”

“‘घमंड’ और ‘पेट’, जब ये दोनों बढ़ते हैं…
तब ‘इंसान’ चाहकर भी किसी को गले नहीं लगा सकता।”

“किरदार में मेरे भले अदाकारियाँ नहीं हैं,
खुद्दारी हैं, गुरूर हैं,
पर मक्कारियाँ नहीं हैं।”

Ghamand Shayari In English

“वक्त और किस्मत पर कभी घमंड न करो,
सुबह उनकी भी होती है, जिन्हें कोई याद नहीं करता।”

“किस बात का इतना घमंड,
किस बात का इतना गुरूर?
वक़्त के हाथों बने सब शेर,
वक़्त ही करे सब चकनाचूर।”

“ना जाने कितने रिश्ते खत्म कर दिए इस भरम ने,
कि मैं सही हूँ, सिर्फ मैं ही सही हूँ।”

“लोगों को मतलबी रिश्ते बनाने में बहुत मज़ा आता है,
मतलब निकलने के बाद आना-जाना ही बंद कर देते हैं!”

“सुना है काफी पढ़-लिख गए हो तुम कभी,
वो भी पढ़ो जो हम कह नहीं पाते।”

“हम आज भी शतरंज का खेल दोस्तों के साथ नहीं खेलते हैं,
क्योंकि दोस्तों के खिलाफ चाल चलना हमें अच्छा नहीं लगता।”

“घमंड से हर कोई दूर होता है,
एक न एक दिन तो घमंड चूर होता है।”

“घमंड के उजालों में कुछ इस कदर गुमनाम हुए,
मानो खुद के बनाए हुए बाजारों में नीलाम हुए।”

“पत्थर की तरह न बनाओ खुद को,
किसी भी दीवार में चुने जा सकते हो।”

“बहुत हुआ अब मस्ती से जी लेने दो,
अब बर्दाश्त नहीं होता, इसलिए दूरियाँ बनाने दो!”

Guroor Shayari

“रे की ख्वाहिश में ये इंसान बहुत कुछ खोता है,
भूल जाता है कि आधा चाँद भी खूबसूरत होता है।”

“मत कर इतना घमंड, बहुत पछताएगा,
एक दिन खुद ही अपनी नज़रों में गिर जाएगा।”

“वक़्त और किस्मत पर कभी घमंड मत करना,
क्योंकि जब ये बदलते हैं, सब कुछ बदल कर रख देते हैं।”

“घमंड के अंदर सबसे बुरी बात ये होती है
कि वो आपको कभी महसूस नहीं होने देगा कि आप गलत हो।”

“अक्सर ऊँचाइयों को छूने पर लोग अपनी वास्तविक पहचान भूल जाते हैं,
और जिस दिन अहंकार हावी होता है,
तब सिवाए पतन के और कुछ हासिल नहीं होता।”

“जीत किसके लिए, हार किसके लिए,
जिंदगी भर ये तकरार किसके लिए?
जो भी आया है वो जाएगा एक दिन,
फिर ये इतना अहंकार किसके लिए?”

“आपके पास कोई भी हुनर हो सकता है,
पर उसका कभी घमंड नहीं करना चाहिए,
क्योंकि जब कोई इंसान छत से गिरता है,
तो खुद का वजन ही उसे मार देता है।”

“घमंड किस बात का है जनाब,
मंजिल तो हमारी एक ही है श्मशान।”

“गुरूर किस बात का दोस्तों, जिंदगी में?
आज माटी के ऊपर, कल माटी के नीचे।”

“सुना है काफी पढ़-लिख गए हो तुम कभी,
वो भी पढ़ो जो हम कह नहीं पाते।”

Ahankar Shayari

“ये जो मेरे हालात हैं,
एक दिन सुधर जाएंगे,
मगर तब तक कई लोग मेरे दिल से उतर जाएंगे।”

“माफी मांग लोगे तो गैर भी आपको याद करेंगे,
लेकिन ‘अहंकार’ में ही रहोगे,
तो अपने भी आपको भूल जाएंगे।”

“मुझको घमंड हो उस पर,
वो ऐसा काम कर जाए,
मेरे दिल और दिमाग दोनों अपने नाम कर जाए।”

“हज़ारों ऐब देखते हैं हम दूसरों के पहलू में,
अपने किरदार में हम फ़रिश्ते हो जैसे।”

“रूबरू होने की तो छोड़िये,
लोग गुफ्तगू से भी कतराने लगे हैं,
गुरूर ओढ़े हैं रिश्ते, अपनी हैसियत पर इतराने लगे हैं!”

“घमंड न करना जिंदगी में,
तकदीर बदलती रहती है,
शीशा वही रहता है, बस तस्वीर बदलती रहती है।”

“राज करना है तो किसी के दिल पर करो,
लेकिन किसी को अपने घमंड से मजबूर मत करो।”

“आज इंसानियत का रंग इतना बेरंग क्यों है,
हर शख्स को खुद पर इतना गुरूर क्यों है।”

“जहाँ मोहब्बत होती है वहाँ घमंड नहीं होता,
और जहाँ घमंड होता है वहाँ मोहब्बत नहीं।”

“फान कश्तियों को डूबा देता है,
और घमंड आपकी हस्तियाँ को ही मिटा देता है।”

Read Also

Suman

मेरा नाम Suman है और मैं Humari Shayari में एक लेखिका हूँ। मुझे शायरी और लेखन के ज़रिये भावनाओं को सरल और दिल से जुड़े शब्दों में व्यक्त करना पसंद है। प्यार, रिश्ते, हमसफ़र और ज़िंदगी से जुड़े एहसास मेरी रचनाओं का मुख्य विषय हैं। मेरा उद्देश्य है कि मेरी लिखी शायरी पाठकों के दिल तक पहुँचे और उनके जज़्बातों को आवाज़ दे सके।
---Advertisement---

Leave a Comment