---Advertisement---

Best 100+ Dar Shayari In Hindi (दर शायरी इन हिंदी)

Published On: December 29, 2025
---Advertisement---

Dar Shayari उन जज़्बातों को बयां करती है जिन्हें हम अक्सर शब्दों में नहीं कह पाते। डर कभी हालात से होता है, कभी लोगों से, तो कभी अपने ही दिल से। जब ये डर अल्फ़ाज़ बन जाते हैं, तब पैदा होती है Dar Shayari जो दिल को छू जाती है और सोचने पर मजबूर कर देती है।

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं Best 100+ Dar Shayari In Hindi, जिसमें ज़िंदगी के डर, तन्हाई, टूटे भरोसे, खामोशी और अंदर छिपे डर को खूबसूरती से शायरी के रूप में पेश किया गया है। ये शायरी न सिर्फ पढ़ने में आसान है, बल्कि हर उस इंसान से जुड़ती है जिसने कभी न कभी डर महसूस किया हो।

अगर आप Dar Shayari Hindi, Fear Shayari, या दिल को छू जाने वाली शायरी की तलाश में हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहाँ आपको छोटी, गहरी और भावनात्मक शायरियाँ मिलेंगी, जिन्हें आप पढ़ भी सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

तो चलिए, इन अल्फ़ाज़ों के ज़रिये डर की उस दुनिया में कदम रखते हैं, जहाँ हर शायरी एक सच्चाई बयां करती है। 💔✨

Dar Shayari In Hindi ( डर शायरी इन हिंदी )

“डर तो इंसान का वहम है,
जो उसे यूँ ही लग जाता है।
तब तक लगता रहता है,
जब तक इंसान सहमता रहता है।”

“जिनकी बातों में बड़ी मिठास होती है,
जिन पर दिल को बड़ा विश्वास होता है,
ऐसे लोगों से थोड़ा डरकर रहना,
क्योंकि वो हर किसी का खास होता है।”

“अजीब कहानी है इश्क़ और मोहब्बत की,
उसे पाया ही नहीं,
फिर भी खोने से डरता हूँ…”

“पता है कि आज भी वो हमें ही चाहते होंगे,
फिर भी न जाने क्यों
उन्हें खोने का डर नहीं जाता।”

“तुम्हें चाहने से डर लगता है,
तुम्हें खोने से डर लगता है,
कहीं ग़म न बन जाएँ तुम्हारी यादें,
इसलिए रातों को सोने से डर लगता है।”

Darr Shayari In Hindi

“सुनो, जिसका डर था वही हुआ,
बेपनाह मोहब्बत हो गयी न तुमसे।

डट कर खड़े होने से डर नहीं लगता,
जिद पे अड़े होने से डर नहीं लगता।
डर का लगना कमजोर दिमाग की पहचान है,
स्थिर दिमाग में डर का ना कोई नामोनिशान है।

डर महज दिमाग के अंदर है,
उससे बाहर जो निकला वो सिकंदर है।

तुमको पाने की तमन्ना नहीं,
फिर भी खोने का डर है।
कितनी शिद्दत से देखो,
मैंने तुमसे मोहब्बत की है।

डर मन की मजबूती के सामने कभी नहीं टिकता।

Dar Status In Hindi

“इस दौर में आदमी को आदमी से डर,
क्योंकि आदमी ही जलाता है आदमी का घर।

मुझे सिर्फ दो चीजों से डर लगता है,
तेरे रोने से और तुझे खोने से।

किसी को डर है इंसान का,
तो किसी को हैवान का।
कोई इससे नहीं बचता,
डर थोड़ा-थोड़ा सबको लगता है।

डर मुझे भी लगा फ़ासला देख कर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर।
खुद-ब-खुद मेरे नजदीक आती गई
मेरी मंज़िल, मेरा हौसला देख कर।

उल्फत की जंजीर से डर लगता है,
कुछ अपनी ही तक़दीर से डर लगता है।
जो जुदा करते हैं किसी को किसी से,
हाथ की बस उसी लकीर से डर लगता है।”

2 Line Darr Status In Hindi

“डर से पार पाने के लिए,
डर के पार जाना पड़ता है।

तुमसे मोहब्बत करने से डर लगता है,
तुम्हारे करीब आने से डर लगता है।
तुम्हारी वफाओं पर भरोसा है,
पर अपनी नसीब से डर लगता है।

डर का उन पर जोर है,
जिनके नेगेटिविटी चारों ओर है।
कोई भी डर से पार पा सकता है,
अगर मन में अच्छे ख्याल ला सकता है।

जिसे डर ही नहीं था मुझे खोने का,
वो क्या अफ़सोस करता मेरे न होने का।

तिनका-सा मैं और समंदर-सा इश्क,
डूबने का डर और डूबना ही इश्क।”

Sad Dar Shayari In Hindi

“डर का एहसास मर जाता है,
जब दिल में कोई और घर कर जाता है।

इंसान का दिमाग ही उसे डराता,
और वही डर से ऊपर उठाता।
जो अपना मन मजबूत कर लेता,
उसे कभी कोई डर नहीं डराता।

जिसने डर को अपने मन में पाल रखा है,
उसने अपने कमजोर कंधों पर
इक दुनिया संभाल रखा है।

जितना डरोगे उतना ही डराएगी दुनिया,
जितना परवाह करोगे उनकी,
उतना ही सताएगी दुनिया।

वफ़ा की ज़ंजीर से डर लगता है,
कुछ अपनी तक़दीर से डर लगता है।
जो मुझे तुझसे जुदा करती है,
हाथ की उस लकीर से डर लगता है।”

Dar Shayari Images

“इंसान का दिमाग आसानी से डर जाता है,
कोई भी नेगेटिव सोच जल्दी से घर कर जाता है।

डर होना चाहिए और दिल में होना चाहिए,
पर वो दिल अपना नहीं,
सामने वाले का होना चाहिए।

डर का वजूद तब तक है,
जब तक आपके अंदर
कमज़ोरियों का वजूद है।

इंसान को मौत से भी उतना डर नहीं लगता,
जितना डर माँ के बगैर
इस दुनिया में जीने से लगता है।

तुझे कहीं खो न दू,
इस बात का डर है।
क्योंकि तू मेरे प्यार से
अभी बेख़बर है…!!!

Two Line Dar Shayari In Hindi

“बदनामी का डर तो बस उनमें होता है,
जिनमें नाम कमाने की हिम्मत नहीं होती।

अंधेरों का डर किसे है,
डराते तो वो उजाले हैं,
जो अंधेरों के लिबास में हों।

रकीबों के ख़ंजर से डर नहीं लगता,
दिल परेशान है अपनों के गैर हो जाने से।

अगर हो जाए डर से सामना,
तो भगवान का नाम पुकारना।
एक शक्ति का एहसास होगा,
डर न तुम्हारे पास होगा…!

मुझे सिर्फ दो चीज़ों से डर लगता है,
तेरे रोने से और तुझे खोने से।”

Romantic Dar Shayari In Hindi

“जिस हार से तू बन्दे डरता है,
वो डर ही तेरी हार का कारण बनता है।

जिगरवालों का डर से कोई वास्ता नहीं होता,
हम वहाँ कदम रखते हैं जहाँ कोई रास्ता नहीं होता।

करने वाले डरा नहीं करते,
डरने वाले करा नहीं करते।
जो डर पे काबू पाते हैं,
उनका दिमाग कभी बेकाबू नहीं होता।

वो खूबसूरत दिन थे जब प्यार से डर लगता था,
महबूब के बगल से गुजरना भी एक हुनर लगता था।

खुदा ने इतना कुछ दिया है,
तो अगर कुछ भी ले,
तो इसमें किस बात का डर।”

Dar Par Shayari in Hindi

“लोग कहते हैं कि हमने उन्हें भुला रखा है,
वो क्या जाने कि दिल में उन्हें छुपा रखा है।
देखे ना कोई उन्हें मेरे आँखों में,
इस डर से पलकों को झुका रखा है।

क्यूँ तुम दुनिया से डरते हो,
सिर्फ प्यार ही तो मुझसे करते हो।
ऐसा कौन-सा जुर्म तुमने किया,
जो इस तरह आहें भरते हो।

जब कोई दिल के करीब आ जाता है,
तो उसे खोने का डर बड़ा सताता है।

कभी-कभी किसी को खोने का डर इस कदर बढ़ जाता है
कि इस डर की वजह से उस रिश्ते पर बेफ़िज़ूल शक हो जाता है।

किसी को खोने के डर से
दिल लगाना नहीं छोड़ेंगे।
जो हमारे दिल को तोड़ेगा,
उसकी हड्डियाँ भरे बाजार में तोड़ देंगे।”

Pyar me Dar Shayari Hindi

“जितना किसी से डरोगे,
उतना बेवजह तड़पोगे।
क्यूंकि इंसान जिससे जाता सहम,
वह डर तो है मन का वहम।

डर हमको भी लगता है रास्ते के सन्नाटे से,
लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल, अब जाना तो होगा।

ज़िन्दगी को डर कर जीयोंगे,
तो जीना मुश्किल हो जाएगा।
और अगर डट कर जीयोगे,
तो हर मुश्किल का हल मिल जाएगा।

अब तो वफ़ा करने से मुकर जाता है दिल,
अब तो इश्क़ के नाम से डर जाता है दिल।
अब किसी दिलासे की जरूरत नहीं है,
क्योंकि अब हर दिलासे से डर जाता है दिल।

इस दौर में आदमी को आदमी से डर,
क्योंकि आदमी ही जलाता है आदमी का घर।”

Read Also

Suman

मेरा नाम Suman है और मैं Humari Shayari में एक लेखिका हूँ। मुझे शायरी और लेखन के ज़रिये भावनाओं को सरल और दिल से जुड़े शब्दों में व्यक्त करना पसंद है। प्यार, रिश्ते, हमसफ़र और ज़िंदगी से जुड़े एहसास मेरी रचनाओं का मुख्य विषय हैं। मेरा उद्देश्य है कि मेरी लिखी शायरी पाठकों के दिल तक पहुँचे और उनके जज़्बातों को आवाज़ दे सके।
---Advertisement---

Leave a Comment