परिवार इंसान की ज़िंदगी की सबसे बड़ी ताक़त होता है। परिवार के बिना जीवन अधूरा सा लगता है, क्योंकि यहीं से हमें प्यार, संस्कार, सहारा और अपनापन मिलता है। माँ-पिता का आशीर्वाद, भाई-बहन की नोक-झोंक और रिश्तों की मिठास हमारे हर सुख-दुख में साथ निभाती है। ऐसे अनमोल रिश्तों को शब्दों में पिरोना ही Parivar Shayari का असली मक़सद है।
इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं Best 100+ Parivar Shayari, जो परिवार के प्यार, एकता और भावनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज़ में बयां करती हैं। ये शायरी न सिर्फ दिल को छूने वाली हैं, बल्कि आप इन्हें सोशल मीडिया, WhatsApp स्टेटस या अपने खास लोगों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। अगर आप परिवार पर दिल से लिखी गई बेहतरीन शायरी खोज रहे हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Parivar Shayari ( परिवार शायरी )
दोस्त की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता,
और इसे सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता।
जीतना है तो कुछ भी जीतने से पहले
माँ-बाप का प्यार जीतो,
क्योंकि सारी दुनिया जीत लेने के बाद भी
माँ-बाप का प्यार न जीत पाना
ज़िंदगी की सबसे बड़ी हार है।
जहाँ सूर्य की किरण होती है वहीं प्रकाश होता है,
और जहाँ प्रेम की भाषा होती है
वहीं सच्चा परिवार होता है।
जब कोई नया आता है तो परिवार भूल जाता है,
और जब वही नया धोखा देता है
तो परिवार याद आता है।
जो एक हाथ से ज़िंदगी
और दूसरे हाथ से परिवार को थामे रखते हैं,
वही हमेशा खुश रहते हैं।
2 Lines Parivar Shayari
दुःख में जो अपनों के साथ खड़ा होता है,
असल में वही परिवार में सबसे बड़ा होता है।
अपनी नींद भुलाकर सुलाया मुझे,
अपने आँसू गिराकर हँसाया मुझे,
दर्द कभी देना नहीं उन्हें,
ऊपर वाले ने माँ-बाप बनाया जिन्हें।
ज़िंदगी में किसी का साथ काफी है,
कंधे पर किसी का हाथ काफी है,
दूर हो या पास फर्क नहीं पड़ता,
क्योंकि परिवार का प्यार ही काफी है।
ना कोई रास्ता आसान चाहिए,
ना ही कोई सम्मान चाहिए,
रोज़ बस एक ही दुआ माँगते हैं ऊपर वाले से,
परिवार के चेहरे पर हर पल प्यारी-सी मुस्कान चाहिए।
परिवार में अगर हो विश्वास और समझदारी,
तो कोई भी कष्ट नहीं लगता भारी,
और जहाँ विश्वास की डोर हिलने लगे,
वहीं बेवजह शिकवे-गिले पनपने लगते हैं।
Sad Parivar Shayari
आपको पता है प्रेम अँधा क्यों होता है?
क्योंकि आपकी ‘माँ’ ने
आपका चेहरा देखने से पहले
आपसे प्रेम करना शुरू कर दिया था।
बाज़ार से सब कुछ मिल जाता है,
लेकिन माँ जैसी जन्नत
और बाप जैसा साया
कभी नहीं मिलता।
मैले कपड़ों में अपनी रोटी लपेटकर वह लाता है,
और बहुत खुशी से
अपनी माँ के हाथों का पकवान खाता है।
मुझे मोहब्बत है
अपने हाथों की हर उँगली से,
न जाने कौन-सी उँगली पकड़कर
‘माँ’ ने मुझे चलना सिखाया होगा।
परिवार सिर्फ परिवार नहीं,
एक स्वर्ग हो सकता है,
बस शर्त इतनी है कि
सब लोग एक-दूसरे का सम्मान करते रहें।
Love Parivar Shayari
परिवार प्यार का दूसरा नाम है,
अपने परिवार को समय दीजिए,
इससे प्रेम और विश्वास का रिश्ता
और भी मज़बूत बनता है।
याद रखना, कहीं ज़िंदगी की भाग-दौड़ में
परिवार ही न छूट जाए।
अगर जीतना है तो
अपने माता-पिता का दिल जीतो,
वरना सारी दुनिया जीतकर भी
हार ही जाओगे।
सूरज कब दूर होता है गगन से,
चंदा कब दूर होता है किरण से,
मगर मेरे लिए तो यह सोचना ही डरावना है
कि मैं कभी दूर हो जाऊँ परिवार से।
इस प्यारी-सी दुनिया में
एक छोटा-सा मेरा परिवार है,
खुशियाँ मुझे इतनी मिलती हैं
जैसे रोज़ कोई त्योहार है।
ऐ इंसानियत मेरी,
मुझमें तुम बाकी रहना,
परिवार को मुझमें
और मुझे परिवार में शामिल रखना।
Rishte Parivar Shayari
पढ़ाई के लिए घर छोड़ा,
अब घर से दूर हो गया,
तरक्की के इस दौर में
मेरा परिवार न जाने कहाँ खो गया।
बड़े ग़ज़ब हैं ये प्यार के रिश्ते,
इन्हें तू कभी बेकार न कर,
हिस्सा चाहे ले लेना मेरा,
पर ऐ भाई,
घर के बीचों-बीच दीवार न कर।
जब मैं परिवार के लोगों के चेहरे पर
मुस्कान देखता हूँ,
ऐसा लगता है
दुनिया की सारी खुशियाँ
मेरे ही नसीब में आ गई हैं।
परिवार से बड़ा कोई धन नहीं,
पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं,
माँ की छाँव से बड़ी कोई दुनिया नहीं,
भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं,
बहन से बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं।
परिवार में जब एक-दूसरे का साथ होता है,
तब कोई भी सदस्य
कभी हिम्मत नहीं खोता है।
Ghar Parivar Shayari
रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए
एक छोटा-सा उसूल बनाते हैं,
रोज़ कुछ अच्छा याद रखते हैं
और कुछ बुरा भूल जाते हैं।
हर किसी के जीने का आसरा है परिवार,
सपनों का बसेरा है परिवार,
परिवार नहीं तो कुछ भी नहीं,
क्योंकि मेरी पूरी दुनिया है परिवार।
किस्मत से मिला है प्यार भरा परिवार,
यही हर जन्म की बस दरकार,
संभाल कर रखना है इसे,
वरना बिखरने में देर नहीं लगती।
हर घर में खुशियों की फुहार हो,
हर आँगन में सुबह-शाम मस्ती की बहार हो,
खुशियों की नदियाँ बहती रहें दिलों में,
ऐसा ही सदा हँसता-मुस्कुराता
घर-परिवार हो।
परिवार तो भगवान की एक इनायत है,
जो किसी-किसी पर बरसती है,
और जिस पर बरस जाए,
उसकी ज़िंदगी फूलों-सी महकती है।
Mera Parivar Shayari
घुट-घुट कर जीता हुआ आदमी एक दिन,
अचानक गुस्से पर काबू नहीं रख पाया,
और अपनों को बुरा भला कह गया,
फिर रो-रोकर अपने किए पर पछताया।
रिश्ते तो बहुत देखे हैं,
पर सच्चे रिश्ते सिर्फ परिवार में ही मिलते हैं,
बाकी तो ज़माने का छलावा है।
घर के सदस्य ही परिवार बनाते हैं,
एक-दूसरे का साथ निभाते हैं,
मुश्किलों में हिम्मत बाँधते हैं
और हर जश्न मिलकर मनाते हैं।
परिवार ही असली पहचान है,
परिवार से ही सम्मान है,
मोहब्बत परिवार की मतलब से नहीं,
बल्कि परिवार को मोहब्बत से है।
अगर आप एक गुलाब हैं,
तो आपका परिवार एक गुलदस्ता है,
जिसमें आप सुरक्षित रहते हैं।
Parivar Shayari Jokes
अजनबी दुनिया की उलझी हुई राहों में,
जाने कैसे फंस गई रिश्तों की गुफाओं में,
मेरी साँसों पर भी मेरे अपने हक जताते हैं,
बहुत घुटन है मेरे आशियाने की हवाओं में।
जब-जब परिवार से दूर हुआ,
तब बहुत दुखी हुआ,
क्योंकि परिवार के साथ जो चैन मिलता है,
वह किसी और के साथ कभी महसूस नहीं हुआ।
न जाने कितनों से मैंने इश्क किया,
पर हर किसी ने मेरे दिल को तोड़ा,
अच्छे हो या बुरे हालात,
मेरे परिवार ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा।
परिवार घड़ी की सूइयों जैसा होना चाहिए,
भले एक तेज हो, भले एक धीमा हो,
भले एक बड़ा हो, एक छोटा हो,
पर जब 12 बजाने हों,
ये सब एक साथ हो जाते हैं।
एक छत के नीचे रहते हैं,
शिकवे हो भी जाएँ तो क्या,
हालात खुद-ब-खुद सुधर जाएंगे,
अगर दिल की बात बेझिझक बताई जाए।
Family Shayari in Hindi
यहाँ जरूरतों के हिसाब से सब बदलते नकाब हैं,
अपने गुनाहों पर सौ परदे डालकर…
हर शख्स कहता है कि जमाना बड़ा खराब है।
न जाने कौन सी ख़ुशी मिलती है लोगों को
पागलों की तरह धन कमाने में,
जबकि दुनिया का सबसे कीमती धन तो परिवार है।
जितना साथ बिता सको, बिता लो।
मेरा घर एक मंदिर है,
और मेरे माँ-बाप इस मंदिर के भगवान,
तथा मैं इस मंदिर का पुजारी हूँ।
हर मर्ज का इलाज नहीं दवाखाने में,
कुछ दर्द चले जाते हैं
परिवार के साथ मुस्कुराने में।
सिर्फ सुख में तो पराए भी साथ देते हैं,
लेकिन दुख में जो काम आते हैं,
वही परिवार कहलाता है।
Pariwar Shayari Hindi
रोड एक्सीडेंट भी दुःख भरी कहानी कहता है कई बार,
एक एक्सीडेंट में सिर्फ एक का पैर टूटता है,
लेकिन अपंग हो जाता है पूरा परिवार।
सोचना है तो सिर्फ परिवार के लिए,
और कमाना है तो सिर्फ परिवार के लिए।
माँ मेरी ममता की मूर्ति,
पिता जी ज्ञान का सागर,
बहन घर का सम्मान,
मेरा भाई मेरी शान;
इसके बिना मैं कुछ भी नहीं,
मेरा परिवार मेरी जान।
एक पेड़ ही तो है जो सभी प्राणियों को छाँव देता है,
और एक परिवार ही तो है जो घर के लोगों को आधार देता है।
इंसान आजकल इसलिए भी परेशान है
क्योंकि जो गर्मी रिश्तों में होनी चाहिए,
वह हमारे दिमाग़ में है।
Love Pariwar Shayari
उस गरीब को अपने परिवार के लिए लड़ते देखा है मैंने,
जीवन में पहली बार डर को भी डरते हुए देखा है मैंने।
बहुत प्यार है मुझे अपनी माँ के हाथों से,
न जाने कितनी बार मुझे गिरते-गिरते बचाया होगा।
परिवार में अगर विश्वास और समझदारी हो,
तो कोई भी कष्ट भारी नहीं लगता,
और जहाँ विश्वास की डोर हिले,
वहाँ बेफिजूल शिकवे-गिले होने लगते हैं।
दुनिया के लिए आप एक व्यक्ति हैं,
लेकिन परिवार के लिए आप पूरी दुनिया हैं,
इसलिए अपना ख्याल रखें।
अपनी गृहस्थी को कुछ इस तरह सँभाल लिया करो—
कभी आँखें दिखा दी, कभी सर झुका लिया करो।
Mera Pariwar Shayari
कमज़ोर पड़ जाए एक ईंट,
तो दीवार टूट जाती है;
रोजगार पाने के चक्कर में
परिवार छूट जाता है।
जा जाने किसने यह परिवार बनाया होगा,
पर जिसने भी बनाया होगा,
इतना तो यकीन है,
उसने सबसे पहले प्यार बनाया होगा।
मुसीबत में खड़ा जो साथ बन दीवार होता है,
हमारा हौसला और हिम्मत वही परिवार होता है।
बड़े-मजबूत दुनिया में लहू के रिश्ते होते हैं,
लेकिन कहाँ सबके नसीब में लिखा यह प्यार होता है।
Read Also
- Best 100+ Retirement Shayari In Hindi | सेवानिवृत्ति शायरी
- 100+ Powerful Narazgi Shayari in Hindi | नाराजगी शायरी
- Broken Heart Shayari in Hindi 💔 टूटे दिल की शायरी
- Bewafa Shayari in Hindi – बेवफा शायरी
- Alone Shayari in Hindi 🚶♀️अकेलापन शायरी
- Good Afternoon Shayari Hindi 🌞 शुभ दोपहर शायरी
- Mahadev Shayari in Hindi 🔱 महादेव शायरी
- Birthday Shayari in Hindi 🥳 जन्मदिन शायरी
- Good Evening Shayari Hindi 🌅 शुभ संध्या शायरी
- Hanuman Shayari in Hindi – हनुमान शायरी





