---Advertisement---

Best 100+ Dardnak Shayari | दर्दनाक शायरी

Published On: December 23, 2025
---Advertisement---

दर्द कभी शब्दों का मोहताज नहीं होता, लेकिन जब वही दर्द शायरी बनकर दिल से निकलता है, तो हर पढ़ने वाला खुद को उसमें महसूस करता है। Best 100+ Dardnak Shayari का यह खास संग्रह उन टूटे दिलों के लिए है, जिन्होंने प्यार में दर्द, जुदाई, बेवफाई या तन्हाई को करीब से जिया है। यहाँ आपको ऐसी दर्दनाक शायरी मिलेगी जो सीधे दिल को छू जाए और आपकी खामोश भावनाओं को आवाज़ दे।

अगर आप दर्द भरी शायरी, heart touching dard shayari, या sad shayari in hindi खोज रहे हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए परफेक्ट है। हर शेर में छुपा दर्द, अधूरी मोहब्बत की कहानी बयां करता है। इन शायरियों को आप अपने जज़्बात व्यक्त करने, सोशल मीडिया पर शेयर करने या बस अकेले में पढ़कर अपने दिल का बोझ हल्का करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Dardnak Shayari ( दर्दनाक शायरी )

दर्द से दोस्ती हो गई यारों।जिंदगी बेदर्द हो गई यारों।
क्या हुआ जो जल गया आशियाना हमारा,
दूर तक रोशनी तो हो गई यारों।

ये दूरियां ना जाने मुझे,
उनके और कितना करीब ले जाएगी.

कहाँ कोई ऐसा मिला जिस पर हम दुनिया लुटा देते,
हर एक ने धोखा दिया,
किस-किस को भुला देते,
अपने दिल का ज़ख्म दिल में ही दबाये रखा,
बयां करते तो महफ़िल को रुला देते।

यूँ तो हर एक दिल में दर्द नया होता है,
बस बयान करने का अंदाज़ जुदा होता है,
कुछ लोग आँखों से दर्द को बहा लेते हैं
और किसी की हँसी में भी दर्द छुपा होता है।

ये मोहब्बत के हादसे अक्सर,
दिलों को तोड़ देते हैं।
तुम मंजिल की बात करते हो,
लोग राहों में ही साथ छोड़ देते हैं।

Gam Bhari Shayari

बस बहुत हुआ मेरी ये नाज़ुक पलके,
और जुदाई के आंसू नहीं उठा पाएगी.

कभी कभी मोहब्बत में वादे टूट जाते हैं,
इश्क़ के कच्चे धागे टूट जाते हैं,
झूठ बोलता होगा कभी चाँद भी,
इसलिए तो रुठकर तारे टूट जाते हैं।

मेरे इस दर्द की वजह भी वो हैं,
और मेरे दर्द की दवा भी तो वो हैं,
वो नमक ज़ख्मों पे लगाते हैं तो क्या,
मोहब्बत करने की वजह भी तो वो हैं।

मत बनाना इस जहाँ में रिश्ता।
बहुत मुश्किल उन्हें निभाना होगा।
एक नया दर्द देगा,
हर एक नया रिश्ता।
एक तरफ तुम बेबस खड़े होगे,
और दूसरी तरफ हँसता हुआ जमाना होगा।

जिस्म से की हुई मोहब्बत,
अगर मोहब्बत होती तो ना जाने,
इन फ़िल्मी सितारों को 
कितनी बार मोहब्बत हो गयी होती.

Dardnaak Shayari

वो तो अपने दर्द रो-रो कर सुनाते रहे,
हमारी तन्हाईयों से आँखें चुराते रहे,
और हमें बेवफ़ा का नाम मिला,
क्योंकि हम हर दर्द मुस्कुरा कर छिपाते रहे।

एक नया दर्द मेरे दिल में जगा कर चला गया,
कल फिर वो मेरे शहर में आकर चला गया,
जिसे ढूंढते रहे हम लोगों की भीड़ में,
मुझसे वो अपने आप को छुपा कर चला गया।

छोड़ो ना यार!
क्या रखा है सुनने और सुनाने में।
किसी ने कसर नहीं छोड़ी,
दिल दुखाने में।

अगर तुम मिले तो अपनी खुशकिस्मती समझ लेंगे,
और नहीं मिले तो तुम्हारी खुशकिस्मती समझ लेंगे.

जो मेरा था वो मेरा हो नहीं पाया,
आँखों में आंसू भरे थे पर मैं रो नहीं पाया,
एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि,
हम मिलेंगे ख़्वाबों में पर मेरी बदकिस्मती तो देखिये,
उस रात तो मैं ख़ुशी के मारे सो भी नहीं पाया।

2 Line Dardnak Shayari

तू है सूरज तुझे मालूम कहाँ रात का दर्द,
तू किसी रोज मेरे घर में उतर शाम के बाद।

बहुत ही सही कहा है किसी ने,
अपने कभी नहीं रुलाते।बल्कि रुलाते वो हैं,
जिन्हें हम अपना समझने की,
भूल कर देते हैं।

जब से आंखों में किसी ने धूल झौंकी,
क्या बताये जनाब और साफ़ नज़र आने लगा है

इन जुदाईयोँ की दीवारों का काम 
क्या हैये अक्सर वहां गिर जाती है,
होता प्यार जहां है।

बिन बताये उसने ना जाने क्यों ये दूरी कर दी,
बिछड़ के उसने मोहब्बत ही अधूरी कर दी,
मेरे मुकद्दर में ग़म आये तो क्या हुआ,
खुदा ने उसकी ख्वाहिश तो पूरी कर दी।

Dard Bhari Shayari

शायरी में कहाँ सिमटता है दर्द-ए-दिल दोस्तो,
बहला रहे हैं खुद को जरा कागजों के साथ।

हर दर्द का इलाज मिलता था,
जिस बाजार में।मोहब्बत का नाम लिया तो,
दवाखाने बंद हो गए।

कैसे तो मेरी इश्क़ की पुकार सुनलो,
या तुम करीब आ जाओ,
या मुझे पास रखलो।

ग़म इसका नहीं कि तू मेरा न हो सका,
मेरी मोहब्बत में मेरा सहारा ना बन सका,
ग़म तो इसका भी नहीं कि सुकून दिल का लुट गया,
ग़म तो इसका है कि मोहब्बत से भरोसा ही उठ गया।

आरजू नहीं के ग़म का तूफान टल जाये,
फ़िक्र तो ये है तेरा दिल न बदल जाये,
भुलाना हो अगर मुझको तो एक एहसान करना,
दर्द इतना देना कि मेरी जान निकल जाये।

Two Lines Dardnak Shayari

ये तो बस वही जान सकता है,
मेरी तन्हाई का आलम।
जिसने जिंदगी में किसी को,
पाने से पहले खोया हो।

हमारे प्यार का उजाला इतना था,
कि मेरा दिल उनका फरेब देख ही ना पाया।

आज फिर तेरी याद आयी बारिश को देख कर,
दिल पे ज़ोर न रहा अपनी बेबसी को देख कर,
रोये इस कदर तेरी याद में,
कि बारिश भी थम गयी मेरी बारिश को देख कर।

दिल में है जो दर्द वो दर्द किसे बताएं,
हंसते हुए ये ज़ख्म किसे दिखाएँ,
कहती है ये दुनिया हमे खुश नसीब,
मगर इस नसीब की दास्ताँ किसे बताएं।

कोई इल्जाम रह गया हो,
तोवो भी दे दो।
पहले भी हम बुरे थे,
अब थोड़े और सही।

Dard Shayari in Hindi

शुक्रिया मेरी ज़िन्दगी में आने के लिए,
और धन्यवाद मुझे भूल जाने के लिए।

इस दिल की दास्ताँ भी बड़ी अजीब होती है,
बड़ी मुस्किल से इसे ख़ुशी नसीब होती है,
किसी के पास आने पर ख़ुशी हो न हो,
पर दूर जाने पर बड़ी तकलीफ होती है।

इस तरह मेरी तरफ मेरा मसीहा देखे,
दर्द दिल में ही रहे और दवा हो जाए।

संवर रही है अब वो किसी और के लिए,
पर मैं बिखर रहा हूं,आज भी उसी के लिए।

वो हमें चाहना नहीं चाहते थे,
बल्कि इशारो पे नचाना चाहते थे।

Sad Dard Nak Shayari

बहुत अजीब हैं ये बंदिशें मोहब्बत की,
कोई किसी को टूट कर चाहता है,
और कोई किसी को चाह कर टूट जाता है।

जिंदगी को मिले कोई हुनर ऐसा भी,
सबमे मौजूद भी हो और फना हो जाए।

दर्द में भी मुस्कुरा देता हूं,
अपनों से ही दर्द छुपा लेता हूं।

मसला ज़िन्दगी का मेरा कभी हल ना हुआ,
जो मेरा कभी बीता कल था वो क्यू आने वाला कल ना हुआ।

मेरे दिल का दर्द किसने देखा है,
मुझे बस खुदा ने तड़पते देखा है,
हम तन्हाई में बैठे रोते हैं,
लोगों ने हमें महफ़िल में हँसते देखा है।

Dardnak Shayari Status In Hindi

मोहब्बत का मेरे सफर आख़िरी है,
ये कागज कलम ये गजल आख़िरी है,
मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना,
तेरे दर्द का अब ये असर आख़िरी है।

ना कर तू इतनी कोशिशे,
मेरे दर्द को समझने की।
तू पहले इश्क कर,
फिर चोट खा,
फिर लिख दवा मेरे दर्द की।

कभी-कभी दर्द सहा ही नहीं जाता,
जब ये अपनी सीमा ही लांघ जाता।

हर बात में आंसू बहाया नहीं करते,
दिल की बात हर किसी को बताया नहीं करते,
लोग मुट्ठी में नमक लेके घूमते है,
दिल के जख्म हर किसी को दिखाया नहीं करते।

दर्द से हाथ न मिलाते तो और क्या करते,
गम में आँसू न बहते तो और क्या करते,
उसने मांगी थी हमसे रौशनी की दुआ,
हम अपना दिल न जलाते तो और क्या करते।

Zindagi Dardnak Shayari

जब इंसान का दिल टूट जाता है।
तो वो अन्दर के खामोश और,
दुनिया को खुश दिखने के लिए,
झूठी हंसी का सहारा लेने लगता है।

वो हमारी नींद ही छीनते रहे उम्र भर,
पहले अपनी खुशनुमा यादें और फिर जुदाई देकर।

हर वक़्त तेरे आने की आस रहती है,
हर पल तुझसे मिलने की प्यास रहती है,
सब कुछ है यहाँ बस तू नही,
इसलिए शायद ये जिंदगी उदास रहती है।

कौन तोलेगा हीरों में अब तुम्हारे आंसू फ़राज़,
वो जो एक दर्द का ताजिर था दुकां छोड़ गया।

बहुत मतलबी हैं यहाँ के लोग।
पहले आदत बनाते है,
फिर करीब आते हैं।
और जब प्यार हो जाये तो,
छोड़ कर चले जाते हैं।

Two Lines Dardnaak Shayari

बड़ा अजीब मिज़ाज़ है तुम्हारा,
रहना मेरे दिल में और राज़ कही और तुम्हारा।

वक्त नूर को बेनूर कर देता है,
छोटे से जख्म को नासूर कर देता है,
कौन चाहता है अपनों से दूर होना,
लेकिन वक्त सबको मजबूर कर देता है।

आँखें खुली तो जाग उठी हसरतें फराज़,
उसको भी खो दिया जिसे पाया था ख्वाब में।

हम तो हँसते हैं,
दूसरों को हँसाने के लिए।वरना जख्म इतने है,
किठीक से रोया भी नहीं जाता।

ऐसे भूलना है तुम्हे,
जैसे कभी चाहा ही नहीं तुम्हे।

Dardnaak Shayari

दर्द दे गए सितम भी दे गए,
ज़ख़्म के साथ वो मरहम भी दे गए,
दो लफ़्ज़ों से कर गए अपना मन हल्का,
और हमें कभी ना रोने की कसम दे गए।

सजा कैसी मिली हमको तुझसे दिल लगाने की,
रोना ही पड़ा जब कोशिश की मुस्कुराने की,
कौन बनेगा यहाँ मेरी दर्द भरी रातों का हमराज,
दर्द ही मिला है जो तूने कोशिश की आजमाने की।

रीत है ना जाने कैसी ये जमाने की?
सजा मिलती है यहाँ दिल लगाने की।
ना बिठाओ किसी को दिल में इतना कि,
फिर दुआ मांगनी पड़े उसे भूल जाने की।

हम महज़ ज़रूरत थे उसके लिए,
मोहब्बत कोई और था जिसके लिए।

अपनी आँखों के समंदर में उत्तर जाने दे,
तेरा मुज़रिम हूँ मुझे डूब के मर जाने दे,
ज़ख़्म कितने तेरी चाहत से मिले हैं मुझको,
सोचता हूँ कहूँ तुझसे, मगर जाने दे।

ना कर तू इतनी कोशिशे,
मेरे दर्द को समझने की,
पहले इश्क़ कर,फिर ज़ख्म खा,
फिर लिख दवा मेरे दर्द की।

खेलना अच्छा नहीं,
किसी के नाजुक दिल से।
दर्द जान जाओगे जब,
कोई खेलेगा तुम्हारे दिल से।

धूल रिश्तों में ही थी,
हम खुद को साफ़ करते रहे।

कैसे बयान करें आलम दिल की बेबसी का,
वो क्या समझे दर्द आंखों की इस नमी का,
उनके चाहने वाले इतने हो गए हैं अब कि,
उन्हे अब एहसास ही नहीं हमारी कमी का।

वो जान गयी थी हमें दर्द में मुस्कराने की आदत है,
देती थी नया जख्म वो रोज मेरी ख़ुशी के लिए।

Urdu Dardnak Shayari

दर्द ही सही मेरे इश्क का इनाम तो आया।
खाली ही सही होठों तक जाम तो आया।
मैं हूँ बेवफा सबको बताया उसने,
यूँ ही सही चलो,
उसके लबों पर मेरा नाम तो आया।

बहार के बाद तो पतझड़ आनी ही है,
उनके आने के बाद जाना इसमें हैरानी क्यू है।

जिंदगी भर दर्द से जीते रहे,
दरिया पास था आंसुओं को पीते रहे,
कई बार सोचा कह दू हाल-ए-दिल उससे,
पर न जाने क्यूँ हम होंठो को सीते रहे।

मोहब्बत ख़ूबसूरत होगी किसी और दुनिया में,
इधर तो हम पर जो गुज़री है हम ही जानते हैं।

निभाया वादा हमने शिकवा ना किया,
दर्द सहे मगर तुझे रुसवा ना किया।
जल गया नशेमन मेरा, खाक अरमा हुए,
सब तूने किया मगर मैंने चर्चा ना किया।

Dardnak Shayari Status

ख़ुशी के मारे आँखे ना खुलती थी,
फिर वो चले गए आंखें खुद-ब-खुद खुल गयी।

दुनिया में किसी से कभी प्यार मत करना,
अपने अनमोल आँसू इस तरह बेकार मत करना,
कांटे तो फिर भी दामन थाम लेते हैं,
फूलों पर कभी इस तरह तुम ऐतबार मत करना।

मुझे क़बूल है हर दर्द,
हर तकलीफ़ तेरी चाहत में..
सिर्फ़ इतना बता दे,
क्या तुझे मेरी मोहब्बत क़बूल है?

तेरी आरजू मेरा ख्वाब है,
जिसका रास्ता बहुत खराब है।
मेरे जख्म का अंदाजा ना लगा,
दिल का हर पन्ना दर्द की किताब है।

जितना चाहता था तुमको उतना कम लगता था मुझको,
उन्होंने भी वहीं किया दगा दिया
बेहिसाब दिया।

Bahut Dardnak Shayari

हर सितम सह कर कितने ग़म छिपाये हमने,
तेरी खातिर हर दिन आँसू बहाये हमने,
तू छोड़ गया जहाँ हमें राहों में अकेला,
बस तेरे दिए ज़ख्म हर एक से छिपाए हमने।

लोग कहते है हर दर्द की एक हद होती है,
शायद उन्होंने मेरा हदों से गुजरना नहीं देखा।

फिक्र तो तेरी आज भी करते हैं।
बस…जिक्र करने का हक नहीं रहा।

वो प्यार दूर से दिखाने आये थे,
ना की पास से निभाने।

प्यार सभी को जीना सिखा देता है,
वफ़ा के नाम पे मरना सिखा देता है,
प्यार नहीं किया तो करके देख लो यार,
ज़ालिम हर दर्द सहना सिखा देता है।

Read Also

Suman

मेरा नाम Suman है और मैं Humari Shayari में एक लेखिका हूँ। मुझे शायरी और लेखन के ज़रिये भावनाओं को सरल और दिल से जुड़े शब्दों में व्यक्त करना पसंद है। प्यार, रिश्ते, हमसफ़र और ज़िंदगी से जुड़े एहसास मेरी रचनाओं का मुख्य विषय हैं। मेरा उद्देश्य है कि मेरी लिखी शायरी पाठकों के दिल तक पहुँचे और उनके जज़्बातों को आवाज़ दे सके।
---Advertisement---

Leave a Comment